Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: 5 जून को रवाना होगी निशुल्क सोमनाथ, द्वारका तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manish Kumar Mishra , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 01:28:44 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manish Kumar Mishra ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 01:28:44 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: मनीष मिश्रा अलवर राज देवस्थान विभाग की सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026 अंतर्गत विशेष रेलगाडी दुर्गापुरा जयपुर से सोमनाथ द्वारका नागेश्वर ट्रेन 5 जून 2026 को दोपहर 3 बजे दुर्गापुरा जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जिसमें 6 दिन तक यात्रा पूर्णत निशुल्क रहेगी तथा यात्रियों के आवास, भोजन इत्यादि की समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग

विस्तार

राजस्थान: मनीष मिश्रा अलवर राज देवस्थान विभाग की सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026 अंतर्गत विशेष रेलगाडी दुर्गापुरा जयपुर से सोमनाथ द्वारका नागेश्वर ट्रेन 5 जून 2026 को दोपहर 3 बजे दुर्गापुरा जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जिसमें 6 दिन तक यात्रा पूर्णत निशुल्क रहेगी तथा यात्रियों के आवास, भोजन इत्यादि की समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग के द्वारा की जाएगी। देवस्थान विभाग के आयुक्त एल.एन मंत्री ने बताया कि योजना के तहत इस यात्रा गाडी में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर,कोटा,बीकानेर संभाग के कुल 510, अजमेर रेलवे स्टेशन से अजमेर संभाग के 200 एवं आबूरोड रेलवे स्टेशन से जोधपुर या उदयपुर संभाग के 260 यात्री सहित कुल 970 यात्री यात्रा करेंगे। यात्रियों को संबंधित रेलवे स्टेशन पर पहुंचने हेतु सूचित किया जा रहा है, ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। उन्होंने बताया कि जयपुर/कोटा/भरतपुर/बीकानेर संभाग के यात्रियों को दुर्गापुरा जयपुर रेलवे स्टेशन पर प्रातः 10 बजे, अजमेर संभाग के यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1 बजे एवं जोधपुर/उदयपुर संभाग के यात्रियों को आबूरोड रेलवे स्टेशन पर सांय 5 बजे से रिपोर्ट करना है। 

यात्रा में सभी यात्रियों की देखरेख हेतु 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों को अनुदेशक एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु 1 चिकित्सक व 2 नर्सिंग अधिकारी भी होंगे, जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। उन्होंने बताया कि रेलगाडी हेतु वर्ष 2025-26 के समस्त जिलों के सोमनाथ-द्वारका-नागेश्वर एवं अन्य तीर्थ स्थलों के चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिश दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी मय प्रमाणित चिकित्सकीय प्रमाण पत्र, मूल जनाधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।


Featured News