-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गुणवत्ता से समझौता नहीं, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देवीपाटन मंडल की तेजतर्रार आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बलरामपुर जिले का सघन दौरा कर विकास कार्यों की हकीकत परखी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देवीपाटन मंडल की तेजतर्रार आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बलरामपुर जिले का सघन दौरा कर विकास कार्यों की हकीकत परखी। डीएम विपिन कुमार जैन व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के साथ उन्होंने जिले की दो सबसे बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा काम में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, समयसीमा में हर हाल में कार्य पूरा हो। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय शिक्षा के मंदिर में लापरवाही नहीं चलेगी आयुक्त ने सर्वप्रथम मण्डल के ड्रीम प्रोजेक्ट माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक, प्रशासनिक भवन व छात्रावास की प्रगति देखी। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों से गुणवत्ता मानकों की जानकारी ली। आयुक्त के कड़े निर्देश यह विश्वविद्यालय पूरे मंडल के युवाओं का भविष्य है। ईंट, सीमेंट, सरिया की गुणवत्ता में कोई कमी मिली तो सीधे कार्रवाई होगी। लैब रिपोर्ट हर हफ्ते DM को भेजें। तय समयसीमा दिसंबर 2026 तक हर हाल में कक्षाएं शुरू हो जानी चाहिए। रिंग रोड जाम से मिलेगी मुक्ति, पर काम समय पर हो इसके बाद मंडलायुक्त का काफिला बलरामपुर शहर में निर्माणाधीन रिंग रोड पर पहुंचा। उन्होंने मौके पर खड़े होकर सड़क की चौड़ाई, मिट्टी की लेयर, जीएसबी-डब्ल्यूएमएम की मोटाई नपवाई। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। आयुक्त बोलीं रिंग रोड बनने से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी, व्यापार बढ़ेगा थर्ड पार्टी क्वालिटी चेक अनिवार्य है। लापरवाही करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने में देरी न करें। निरीक्षण में ये रहे मौजूद इस दौरान PWD के अधिशासी अभियंता, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, ADM वित्त एवं राजस्व तथा उप जिलाधिकारी सदर भी उपस्थित रहे। क्या है मायने मंडलायुक्त का यह दौरा साफ संकेत है कि शासन अब कागजी नहीं, जमीनी विकास चाहता है। विश्वविद्यालय व रिंग रोड जैसे प्रोजेक्ट CM योगी की प्राथमिकता में हैं। अब अफसरों पर समय व गुणवत्ता दोनों का दबाव है।
उत्तर प्रदेश: शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे कॉलोनीवासी, जमकर धरना-प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा को लेकर ग्रेटर नोएडा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने जेलों को सुधार और कौशल विकास केंद्र बनाने के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश: विदिशा में पुलिस प्रशासन के खिलाफ बसपा का हल्लाबोल, आज कलेक्ट्रेट में होगा प्रदर्शन
मध्य प्रदेश: रोजगार बंद होने से परेशान व्यापारियों ने निगम प्रशासन पर उठाए सवाल
