-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा महापर्व पर गूंजे “हर-हर गंगे” के जयकारे, मां गंगा पूजन संग दिया जल संरक्षण का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: थांदला वार्ड क्रमांक 9 एमजी रोड स्थित प्राचीन बावड़ी मुलुक दास हनुमान अष्ट मंदिर पर नगर परिषद थांदला, जन अभियान परिषद, अष्ट हनुमान मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में गंगा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित गंगा दशहरा के पाव
विस्तार
मध्य प्रदेश: थांदला वार्ड क्रमांक 9 एमजी रोड स्थित प्राचीन बावड़ी मुलुक दास हनुमान अष्ट मंदिर पर नगर परिषद थांदला, जन अभियान परिषद, अष्ट हनुमान मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में गंगा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित गंगा दशहरा के पावन पर्व पर , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गोचले, तहसीलदार सुखदेव डावर कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल, गरिमामय उपस्थिति में, साथ ही कंचन सामाजिक सेवा संस्थान संपूर्ण भारत भारतीय गौरक्षा वाहिनी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश संगठन के पदाधिकारियों संस्था कि राष्ट्रीय संचालक मालवा प्रांत महाधिवक्ता महिला परिषद् ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वर्षा संजय परमार गोरक्षा प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक पेंशनर संगठन से महेश गढ़वाल अम्रत लाल चोहान देवेन्द्र अरोड़ा जेनतीलाल पंचाल कार्यक्रम में सामिल होकर, हनुमान चालीसा चालीसा का सामूहिक पाठ कर प्राचीन बावड़ी पर मां गंगा का विधि विधान से पूजा कर मां गंगा चरणामृत लेकर महाआरती का लाभ लिया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजू धानक ने सभी अतिथियों का व समाजजनों का अभिवादन किया, व जीवन दायिनी मां गंगा दशहरा की देशवासियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए, जल की बचत , जल कों वर्थ नहीं करने का आह्वान किया, इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पपदा, जन अभियान परिषद रानू जी , वर्षा जी मंदिर ट्रस्टी अशोक अरोरा, विठ्ठल शर्मा, दिलीप डामोर, पार्षदगण श्रीमती माया सोलंकी, श्रीमती भूमिका सोनी, श्रीमती धापू बाई वसुतिया नगर परिषद स्वास्थ अधिकारी गौरांकसिंह राठौर, नगर कस्बा पटवारी जयंतीलाल वामनिया सहित नगर के युवा शक्ति मातु शक्ति समाज जन सामिल होकर गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया।
राजस्थान: त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक की आयोजित
उत्तर प्रदेश: पुत्र–पुत्रवधू के लगातार झगड़ों से परेशान माता-पिता ने संपत्ति और घर से किया बेदखल
उत्तर प्रदेश: गुणवत्ता से समझौता नहीं, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी
राजस्थान: 5 जून को रवाना होगी निशुल्क सोमनाथ, द्वारका तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन
मध्य प्रदेश: खाड़ी देशों में शांति की कामना को लेकर हुआ सुंदरकांड पाठ
