-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी का आरोप, सैकड़ों मतदाताओं के नाम दूसरे पोलिंग बूथ में जोड़ने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत नगरा में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा विवाद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश पोरसा तहसील की ग्राम पंचायत नगरा में मतदान सूची को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत नगरा में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा विवाद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश पोरसा तहसील की ग्राम पंचायत नगरा में मतदान सूची को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मामला पोलिंग क्रमांक 138 एवं 139 से जुड़ा है, जहां कुल लगभग 850 मतदाता दर्ज हैं। आरोप है कि इनमें से करीब 350 मतदाताओं के नाम बिना किसी जानकारी, सहमति या सार्वजनिक सूचना के काटकर लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित पोलिंग क्रमांक 135 में जोड़ दिए गए हैं।
जैसे ही यह जानकारी ग्रामीणों तक पहुँची, पंचायत के वरिष्ठ नागरिक, युवा और जागरूक मतदाता एकत्रित हुए और पंचायत सचिव के समक्ष अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने इसे लोकतंत्र और मतदान अधिकारों के साथ सीधा खिलवाड़ बताया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस गड़बड़ी को नहीं सुधारा गया, तो मतदान के दिन सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई बुजुर्ग, महिलाएं और दूरस्थ क्षेत्र के मतदाता मतदान से वंचित भी हो सकते हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मृतकों के नाम तक वोटर सूची से नहीं हटाए गए हैं।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो,
जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उन्हें पुनः मूल पोलिंग क्रमांक 138 एवं 139 में जोड़ा जाए, मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए, पोरसा तहसीलदार नवीन भारद्वाज का कहना है: ऐसा कोई आदेश नहीं हुआ है कि किसी भी पोलिंग बूथ से वोट काटकर दूसरे पोलिंग बूथ पर जोड़े जाएँ। ग्राम पंचायत नगरा के ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह एकजुट हैं और जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, वे अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे। मतदान हमारा अधिकार है, इसे कोई छीन नहीं सकता।
राजस्थान: त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक की आयोजित
उत्तर प्रदेश: पुत्र–पुत्रवधू के लगातार झगड़ों से परेशान माता-पिता ने संपत्ति और घर से किया बेदखल
उत्तर प्रदेश: गुणवत्ता से समझौता नहीं, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी
राजस्थान: 5 जून को रवाना होगी निशुल्क सोमनाथ, द्वारका तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन
मध्य प्रदेश: खाड़ी देशों में शांति की कामना को लेकर हुआ सुंदरकांड पाठ
