Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: गंगा सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Harish Upadhyay , उत्तराखंड  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 11:26:05 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Harish Upadhyay ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 11:26:05 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर सोमवार को छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ललतारो पुल स्थित गंगा घाट पर विशेष गंगा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर सोमवार को छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ललतारो पुल स्थित गंगा घाट पर विशेष गंगा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने दीपदान, चुनरी अर्पण एवं पुष्प अर्पित कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

ट्रस्ट की संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बबीता योगाचार्य ने कहा कि गंगा दशहरा मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का पावन पर्व है। इस दिन गंगा सेवा, पूजन और स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और मां गंगा को जलाभिषेक व पुष्प अर्पित किए। 

इस दौरान संगठन की ओर से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प भी दिलाया गया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। श्रद्धालुओं को कपड़े के थैले वितरित कर प्लास्टिक मुक्त अभियान को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष निरू कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपा यादव, प्रदेश यूथ प्रभारी आरती मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, जिला सचिव सविता सैनी, जिला उपाध्यक्ष संगीता सैनी, जिला मंत्री प्रीति प्रजापति, सौरभ सक्सेना एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वशिष्ठ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।