-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा मंच ने किया शरबत वितरण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा मंच की ओर से नया मांझरा लाकड़ी स्थित चामुंडा मंदिर पर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम संगठन के अध्यक्ष अवनीश चौहान के मार्गदर्शन एवं संगठन महासचिव अमन शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा मंच की ओर से नया मांझरा लाकड़ी स्थित चामुंडा मंदिर पर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम संगठन के अध्यक्ष अवनीश चौहान के मार्गदर्शन एवं संगठन महासचिव अमन शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी में लोगों को शीतल शरबत वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव से सेवा कार्य में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए युवा मंच के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण ओम शर्मा, अभिनव शर्मा, मनु शर्मा, अक्षय शर्मा, मोहित शास्त्री, अस्मित चौधरी, निशांत चौधरी, विशाल चौहान, अंकुश पंडित, नरेश चौहान, विक्रम चौहान, अभिषेक चौहान, सोनू चौहान, सूर्यांश शर्मा, अस्मित चौधरी, निशांत धारीवाल, कृष्णा चौहान, कपिल देव, विनय चौहान, राजकुमार श्रेष्ठ अथर्व सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि युवा मंच भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों का आयोजन करता रहेगा।
