-
☰
No image found.
उत्तराखंड: सनातन विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ गोरक्षनाथ सनातन संघ में नई नियुक्तियां
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: गोरक्षनाथ सनातन संघ के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन, राष्ट्रवादी सोच एवं सनातन हितों के प्रति समर्पित नेतृत्व में संगठन निरंतर देशभर में मजबूती के साथ विस्तार कर रहा है। राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व एवं संगठनात्मक रणनीति के तहत आज गोरक्षनाथ सनातन संघ ने एक बार फिर संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
विस्तार
उत्तराखंड: गोरक्षनाथ सनातन संघ के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन, राष्ट्रवादी सोच एवं सनातन हितों के प्रति समर्पित नेतृत्व में संगठन निरंतर देशभर में मजबूती के साथ विस्तार कर रहा है। राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व एवं संगठनात्मक रणनीति के तहत आज गोरक्षनाथ सनातन संघ ने एक बार फिर संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में गोरक्षनाथ सनातन संघ के जुझारू, कर्मठ एवं तेजतर्रार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन हित में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। घोषित नियुक्तियों में- श्रीयांशी प्रजापति को प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा दिल्ली शिव शक्ति साधिका पूजा माता जी को धर्माचार्य प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रचना तृवेदी जी को प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी ने कहा कि गोरक्षनाथ सनातन संघ केवल एक संगठन नहीं बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक चेतना का सशक्त अभियान है। संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी राष्ट्र एवं धर्म की सेवा के संकल्प के साथ कार्य करेगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद त्रिपाठी जी के विचारों को गांव-गांव, शहर-शहर तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे राष्ट्रवादी एवं सनातन विचारों से ओत-प्रोत संगठन की आवश्यकता है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी आवाज बने। गोरक्षनाथ सनातन संघ उसी उद्देश्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद त्रिपाठी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए पंडित संतोष मिश्रा जी ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं संघर्षशील व्यक्तित्व के कारण संगठन आज तेजी से युवाओं, मातृशक्ति एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।साथ ही राष्ट्रीय संयोजक श्री ओंकार सिंह जी के संगठनात्मक कौशल एवं सक्रियता की भी सराहना की गई, जिनके अथक प्रयासों से संगठन निरंतर मजबूती प्राप्त कर रहा है। अंत में पंडित संतोष मिश्रा जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए राष्ट्रहित, समाजहित एवं सनातन धर्म की रक्षा हेतु पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
