-
☰
No image found.
उत्तराखंड: इंदिरापुरम-वसुंधरा के लोगों के लिए दिल्ली का सफर होगा आसान और जाम-मुक्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: इंदिरापुरम और वसुंधरा के निवासियों के लिए दिल्ली आना-जाना अब होगा और भी आसान और जाम-मुक्त! GDA द्वारा जनता की सुविधा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है।
विस्तार
उत्तराखंड: इंदिरापुरम और वसुंधरा के निवासियों के लिए दिल्ली आना-जाना अब होगा और भी आसान और जाम-मुक्त! GDA द्वारा जनता की सुविधा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। अब इंदिरापुरम क्षेत्र में एलिवेटेड रोड से दिल्ली जाने के लिए और दिल्ली से वसुंधरा/इंदिरापुरम आने के लिए स्लिप रोड्स का निर्माण किया जाएगा। परियोजना की मुख्य विशेषताएँ जो बदलेंगी सफर का अंदाज़ आधुनिक रैंपों का निर्माण: यातायात को सुगम बनाने के लिए दो शानदार रैंप बनाए जाएंगे। रैंप-1: 590 मीटर लंबा रैंप-2: 620 मीटर लंबा चौड़ा और सुरक्षित कैरिजवे: सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 7.5 मीटर चौड़ी कैरिजवे दी जाएगी, जिससे गाड़ियां बिना किसी बाधा के चल सकेंगी। डिजाइन स्पीड: सफर को तेज और सुरक्षित रखने के लिए 40 से 50 किमी प्रति घंटा की डिजाइन गति तय की गई है। स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट: जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 50 मीटर व्यास वाले 2 अत्याधुनिक राउंडअबाउट (गोलचक्कर) विकसित किए जाएंगे। लेटेस्ट कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी: मजबूती और टिकाऊपन के लिए निर्माण में 30 मीटर सेंटर-टू-सेंटर PSC गर्डर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। कुल बजट: ₹90.60 करोड़ की अनुमानित लागत से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है। हमारा संकल्प, आपका सुगम सफर।"
यह परियोजना गाजियाबाद के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को एक नई ऊंचाई देगी। दिल्ली-गाजियाबाद के बीच का सफर अब सिर्फ छोटा नहीं, बल्कि बेहद आरामदायक होने जा रहा है।
