-
☰
No image found.
उत्तर प्रदश: विंध्य विश्वविद्यालय निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, तेजी से काम पूरा करने के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने देवरी मड़िहान स्थित निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विंध्य विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने देवरी मड़िहान स्थित निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विंध्य विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परिसर में चल रहे सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं फिनिशिंग कार्यों की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के समय निर्माण स्थल पर मजदूरों एवं राजमिस्त्रियों की कम संख्या पाए जाने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशासनिक भवन एवं एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य हर हाल में 20 जून 2026 तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि आगामी जुलाई माह से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है, ऐसे में समयसीमा के भीतर भवनों को पूर्ण कर शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करना अनिवार्य है। इसके लिए कार्य की गति बढ़ाने, शिफ्टवार अधिक मजदूर लगाने और प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विश्वविद्यालय परिसर के पहुंच मार्ग, आंतरिक सड़क, सीवर व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युतीकरण एवं कैंपस लाइटिंग कार्यों को भी 20 जून तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा का पालन न करने पर संबंधित फर्म पर पेनाल्टी एवं भुगतान रोकने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में परिसर में पेयजल व्यवस्था, बोरिंग एवं जल उपलब्धता सर्वे पर भी चर्चा की गई। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पीपल, बरगद, नीम एवं पाकड़ जैसे छायादार वृक्षों के पौधरोपण के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, रजिस्ट्रार राम नरायन सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में खड़ी कार में लगी आग, वाहन जलकर हुआ क्षतिग्रस्त
मध्य प्रदेश: महंगाई से आम जनता परेशान, गरीब और मध्यम वर्ग की बढ़ी मुश्किलें
उत्तर प्रदेश: जर्जर चकबंदी कार्यालय बना खतरे की घंटी, कर्मचारियों ने की भवन मरम्मत की मांग
मध्य प्रदेश: श्री नागाजी सरोवर में भागवत कथा का दूसरा दिन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
उत्तर प्रदेश: शिव-हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया ग्रहण किया महाप्रसाद
