-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, ₹4 लाख की सहायता राशि सौंपी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने विकास खंड पहाड़ी, विधानसभा मझवां अंतर्गत चपगहाना निवासी श्री शिव कुमार मौर्य जी के आवास पहुंचकर उनके सुपुत्र स्वर्गीय अंशु मौर्य जी के दैवीय आपदा में हुए दुःखद निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने विकास खंड पहाड़ी, विधानसभा मझवां अंतर्गत चपगहाना निवासी श्री शिव कुमार मौर्य जी के आवास पहुंचकर उनके सुपुत्र स्वर्गीय अंशु मौर्य जी के दैवीय आपदा में हुए दुःखद निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए पिता श्री शिव कुमार मौर्य जी को राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत 4 लाख रुपये का सहायता चेक प्रदान किया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि आपदा प्रभावित परिवार को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जाए, ताकि परिवार को हरसंभव सहायता मिल सके। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची और स्कूटी बरामद
उत्तर प्रदेश: स्मैक तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 ग्राम स्मैक और स्कूटी समेत तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री ने बस से की यात्रा, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, चंदेली तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ
