Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/05/2026 11:45:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/05/2026 11:45:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उनके कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, गाजीपुर के अंतर्गत जिला सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, राइफल क्लब गाजीपुर में संपन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उनके कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, गाजीपुर के अंतर्गत जिला सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, राइफल क्लब गाजीपुर में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एवं सेवा में अपना योगदान देने वाले सैनिकों का सम्मान एवं कल्याण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी पूर्व सैनिक अथवा वीरांगना को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

बैठक में सैनिक परिवारों को मिलने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, चिकित्सा सुविधा, भूमि संबंधी प्रकरण, पारिवारिक पेंशन, आश्रितों को रोजगार, शिक्षा सहायता तथा अन्य लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैनिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में  पिछली बैठकों के आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गयी। समीक्षा उपरान्त यह पाया गया कि फरवरी महीने से अप्रैल तक कुल 35 आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। जिसमें 24 आवेदन पत्रों का निस्तारण की आख्या प्राप्त हो चुकी है। 8 प्रकरण शस्त्र एवं 3 प्रकरण अन्य विभाग का निस्तारण लम्बित है। जिसपर जिलाधिकारी, द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन प्रकरणों की आख्या प्राप्त नहीं हुई है, उन सम्पूर्ण प्रकरणों को आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर सम्बंधित विभाग के नाम से प्रकरण दर्ज करा दिया जाय।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया दिनांक 24.05.2026 को 24 प्रार्थना पत्र पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के द्वारा दिया गया। जिसके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग को औकात करते हुए तत्काल निश्चित धारण करने का निर्देश दिया। 
 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सैनिक परिवारों की समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनका अनुभव समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनिकों से संबंधित मामलों में सहानुभूतिपूर्वक एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी  सैनिक कल्याण से जुड़े मामलों में समन्वय बनाकर कार्य करने तथा सैनिक परिवारों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  बैठक में 72 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, वीर नारियां एवं सैनिक परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची और स्कूटी बरामद

उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, ₹4 लाख की सहायता राशि सौंपी

उत्तर प्रदेश: स्मैक तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 ग्राम स्मैक और स्कूटी समेत तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री ने बस से की यात्रा, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, चंदेली तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: ग्राम फलई में विद्यालय विकास कार्यों का लोकार्पण, पुलिस अधीक्षक ने सराही एकीकृत ग्राम विकास परियोजना


Featured News