Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, ₹14 लाख के 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली हुई जब्त

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/05/2026 01:58:24 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/05/2026 01:58:24 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना नगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹14 लाख बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को नगरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटेर रोड पोरसा स्थित ग्राम ढका कीचौल मोड़ पर अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर चेकिंग अभियान चलाया और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की।

जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत भरी मिली। जब पुलिस ने चालकों से रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को भी सूचना दे दी गई है। वन विभाग द्वारा जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को राजसात करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


 

Related News

उत्तर प्रदेश: महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची और स्कूटी बरामद

उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, ₹4 लाख की सहायता राशि सौंपी

उत्तर प्रदेश: स्मैक तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 ग्राम स्मैक और स्कूटी समेत तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री ने बस से की यात्रा, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, चंदेली तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: ग्राम फलई में विद्यालय विकास कार्यों का लोकार्पण, पुलिस अधीक्षक ने सराही एकीकृत ग्राम विकास परियोजना


Featured News