Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: महेंद्रगढ़ में नेत्रहीन, अनाथ बच्चों व वृद्धाश्रम का शुभारंभ, विधायक कंवर सिंह यादव बोले- सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 25/05/2026 10:15:01 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/05/2026 10:15:01 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: रविवार को श्री खाटूश्याम मानव जन सेवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक महेंद्रगढ़ में नेत्रहीन, अनाथ बच्चों एवं वृद्धाश्रम के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कंवर सिंह यादव ने शिरकत की।

विस्तार

हरियाणा: रविवार को श्री खाटूश्याम मानव जन सेवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक महेंद्रगढ़ में नेत्रहीन, अनाथ बच्चों एवं वृद्धाश्रम के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कंवर सिंह यादव ने शिरकत की। सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने रिबन काटकर वृद्धाश्रम का शुभारंभ किया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सम्मान और सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि नेत्रहीन, अनाथ बच्चों एवं वृद्धजनों की सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। श्री खाटूश्याम मानव जन सेवा वेलफेयर सोसाइटी का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है, जिससे जरूरतमंद लोगों को सहारा और बेहतर वातावरण मिलेगा।

विधायक ने कहा कि हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार गरीब, जरूरतमंद, दिव्यांग, अनाथ बच्चों और बुजुर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक ने सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाएं सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करती हैं तथा ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। इस मौके पर प्रधान अनूप, अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान नरेंद्र मेहता, नवीन मित्तल, सुधीर खुड़ाना, मनोज सैनी, रामवतार शास्त्री, नीटू शर्मा, मीनू, प्रवीण शर्मा, महेंद्र चौधरी, रामगोपाल मित्तल, राजू, शिशु, दिनेश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची और स्कूटी बरामद

उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, ₹4 लाख की सहायता राशि सौंपी

उत्तर प्रदेश: स्मैक तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 ग्राम स्मैक और स्कूटी समेत तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री ने बस से की यात्रा, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, चंदेली तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: ग्राम फलई में विद्यालय विकास कार्यों का लोकार्पण, पुलिस अधीक्षक ने सराही एकीकृत ग्राम विकास परियोजना


Featured News