-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खाकी पर गिरी गाज, लापरवाही और मनमानी पर तीन दारोगाओं पर बड़ा हुआ एक्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Anurag Arya ने तीन उपनिरीक्षकों के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Anurag Arya ने तीन उपनिरीक्षकों के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन, अवैध हिरासत, मारपीट और महिला संबंधी शिकायत में लापरवाही सामने आने पर एक उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया, जबकि दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पहला मामला सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन से जुड़ा है। अधिकारियों के संज्ञान में आया कि इंस्टाग्राम आईडी “si_shubh_thakur” से विभागीय नियमों के विपरीत पोस्ट साझा की गई थी। जांच में यह आईडी थाना फरीदपुर में तैनात उपनिरीक्षक शुभम सोम की पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस लाइन स्थानांतरित कर लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच भी शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दूसरा मामला थाना प्रेमनगर से जुड़ा है, जहां तैनात उपनिरीक्षक शुभम चौधरी पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राम कंकरी निवासी राहुल शंखधार ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि 22 मई 2026 को उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा गया, मारपीट की गई और 50 हजार रुपये लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक शुभम चौधरी को निलंबित कर दिया और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। तीसरा मामला महिला संबंधी शिकायत में लापरवाही का है। एक महिला ने शादी समारोह के दौरान मोबाइल तोड़ने, छेड़खानी और पीछा करने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, संवेदनशील मामलों में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची और स्कूटी बरामद
उत्तर प्रदेश: स्मैक तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 ग्राम स्मैक और स्कूटी समेत तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री ने बस से की यात्रा, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, चंदेली तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ
