-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री ने बस से की यात्रा, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री के आह्वान पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने अधिकारियों के साथ बस से यात्रा कर ईंधन बचत का संदेश दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री के आह्वान पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने अधिकारियों के साथ बस से यात्रा कर ईंधन बचत का संदेश दिया। गंगा दशहरा पर्व पर ग्राम पंचायत घूघसी में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सभी जिला अधिकारी कार्यक्रम स्थल तक बस से पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ऊर्जा संरक्षण व मितव्ययता का आह्वान किया है। अनावश्यक खर्चे कम कर हम संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। सरकारी कार्यक्रमों में सामूहिक परिवहन से ईंधन की खपत घटेगी और पर्यावरण को भी लाभ होगा। अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, श्री नंदकिशोर नापित, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची और स्कूटी बरामद
उत्तर प्रदेश: स्मैक तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 ग्राम स्मैक और स्कूटी समेत तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, चंदेली तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ
