-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्मैक तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 ग्राम स्मैक और स्कूटी समेत तीन गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीबीगंज में स्मैक तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 120 ग्राम स्मैक व स्कूटी समेत तीन गिरफ्तार बरेली के थाना सीबीगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर और एक स्कूटी के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीबीगंज में स्मैक तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 120 ग्राम स्मैक व स्कूटी समेत तीन गिरफ्तार बरेली के थाना सीबीगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर और एक स्कूटी के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा तस्करी रोकथाम अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को थाना सीबीगंज पुलिस टीम औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा रोड नंबर-1 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बंडिया नहर के पास बिजली घर के खाली मैदान में कुछ युवक संदिग्ध हालत में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और स्कूटी के साथ मौजूद तीन युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 120 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाहिद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी विधौलिया, इमरान पुत्र छोटे निवासी सर्वोदयनगर और अरमान पुत्र मोहम्मद इश्तियाक निवासी विधौलिया थाना सीबीगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से TVS जुपिटर स्कूटी भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक ग्राम सनैयारानी से लाए थे और चंदपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
उत्तर प्रदेश: महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची और स्कूटी बरामद
उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री ने बस से की यात्रा, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, चंदेली तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ
