Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बसपा में बढ़ा अंदरूनी घमासान, राहुल नवरंग ने प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल पर लगाए तानाशाही के आरोप

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/05/2026 11:10:02 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/05/2026 11:10:02 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद उपजा अंदरूनी विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक जंग में तब्दील हो गया है बैठक में मुख्य अतिथि के प्रोटोकॉल को दरकिनार करने और कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बीच

विस्तार

मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद उपजा अंदरूनी विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक जंग में तब्दील हो गया है बैठक में मुख्य अतिथि के प्रोटोकॉल को दरकिनार करने और कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बीच, बसपा के पूर्व सदस्य  राहुल नवरंग ने प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए उन पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है। राहुल नवरंग ने रमाकांत पिप्पल की इस मनमानी को संगठन के भीतर लोकतंत्र की हत्या करार दिया है समीक्षा बैठक के दौरान मनीष आनंद की जगह खुद मुख्य अतिथि बनकर अंतिम भाषण देने और मुरैना के रसूख की धौंस दिखाने को लेकर बसपा के पूर्व सदस्य राहुल नवरंग ने कड़ा रुख अपनाया है। 

उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि रमाकांत पिप्पल पद के अहंकार में आकर जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज को दबा रहे हैं राहुल नवरंग ने सवाल उठाया कि क्या इस जगह पर दिग्गज नेता राजाराम जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होते, तो रमाकांत पिप्पल ऐसी तानाशाही दिखाने की हिम्मत कर पाते जो नेता पार्टी के भीतर जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली नीति चलाएगा उसे कार्यकर्ताओं के आक्रोश का सामना करना ही पड़ेगा इस तीखे हमले के बाद बसपा के भीतर की गुटबाजी और अंदरूनी संघर्ष अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची और स्कूटी बरामद

उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, ₹4 लाख की सहायता राशि सौंपी

उत्तर प्रदेश: स्मैक तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 ग्राम स्मैक और स्कूटी समेत तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री ने बस से की यात्रा, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, चंदेली तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: ग्राम फलई में विद्यालय विकास कार्यों का लोकार्पण, पुलिस अधीक्षक ने सराही एकीकृत ग्राम विकास परियोजना


Featured News