Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्राम फलई में विद्यालय विकास कार्यों का लोकार्पण, पुलिस अधीक्षक ने सराही एकीकृत ग्राम विकास परियोजना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pushpender Singh Negi , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/05/2026 02:22:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/05/2026 02:22:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने ग्राम फलई में किया विद्यालय विकास कार्यों का लोकार्पण, एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के कार्यों को सराहा। जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने व बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने ग्राम फलई में किया विद्यालय विकास कार्यों का लोकार्पण, एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के कार्यों को सराहा। जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने व बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। ग्राम फलई में रिन्यू जल ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित "एकीकृत ग्राम विकास परियोजना'' के अन्तर्गत पूर्ण हुए विद्यालय विकास कार्यों का मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर (IPS) द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। रिन्यू जल ऊर्जा प्रा. लि. के परियोजना प्रमुख श्री अक्षय भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने शिलापट्ट का अनावरण कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय को छात्र-छात्राओं व स्थानीय जनता को समर्पित किया।

​गौरतलब है कि रिन्यू कंपनी द्वारा फलई गांव के चहुंमुखी विकास के लिए 1 दिसम्बर 2024 से 30 अप्रैल 2026 तक इस विशेष परियोजना का संचालन किया गया था। इस अवधि में कम्पनी द्वारा गांव के बुनियादी विकास, महिला सशक्तिकरण के तहत आजीविका के अवसरों के सृजन, स्वास्थ्य जागरुकता और किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण देने जैसे धरातलीय कार्य किए गए। इसी क्रम में आज ग्रामीण बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय सुदृढ़ीकरण के कार्यों का औपचारिक लोकार्पण सम्पन्न हुआ। लोकार्पण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री निहारिका तोमर ने रिन्यू कंपनी और स्थानीय जनप्रतितिधियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलना उनके भविष्य को संवारने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें पूरी लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस गरिमामयी समारोह में रिन्यू कंपनी से श्री नितिन कौंडल (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस), फलई विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सारिका भट्ट, ग्राम प्रधान श्री प्रकाश चंद्र, पूर्व प्रधान श्री विजय पाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरीश गुसाईं, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एनजीओ से श्री शिवम सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और भारी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।