-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, चंदेली तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशभर में संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” के अंतर्गत निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत घूघसी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायन सिंह कुशवाह शामिल हुए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशभर में संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” के अंतर्गत निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत घूघसी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायन सिंह कुशवाह शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन को लेकर जिले में विशेष गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह ने ग्राम पंचायत घूघसी में चंदेली तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कुशवाह ने अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ तालाब गहरीकरण कार्य में सामूहिक श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा जनभागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया, नंदकिशोर नापित, मंगेश रमपुरया, सरपंच, पत्रकारगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची और स्कूटी बरामद
उत्तर प्रदेश: स्मैक तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 ग्राम स्मैक और स्कूटी समेत तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री ने बस से की यात्रा, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
