-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मनौना धाम से डेढ़ साल का मासूम लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस अलर्ट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आंवला के प्रसिद्ध मनौना धाम मंदिर परिसर से डेढ़ साल का मासूम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आंवला के प्रसिद्ध मनौना धाम मंदिर परिसर से डेढ़ साल का मासूम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में बच्चा दो संदिग्ध लोगों के साथ जाता दिखाई दिया है, जिसके बाद पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले में पांच टीमें गठित कर सर्विलांस और एसओजी को भी लगा दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें बच्चा दो लोगों के साथ दिखाई दिया। इसके बाद अपहरण की आशंका और गहरा गई। पुलिस अब उन संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। मां के बयानों से उलझी जांच जांच के दौरान पुलिस को परिवार के बयानों में विरोधाभास भी मिला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिता रमन बेहद साधारण और कम बोलने वाले व्यक्ति लगे, जबकि मां सोनिया ने अलग-अलग पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग बातें बताईं। शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की मूल निवासी सोनिया ने पहले किसी बाहरी व्यक्ति के घर आने से इनकार किया, लेकिन बाद में कुछ लोगों के आने की बात स्वीकार की। इससे पुलिस की जांच कई दिशाओं में घूम गई है।
बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के असगुना गांव निवासी रमन मनौना धाम मंदिर में सफाई कर्मचारी हैं। रमन ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उनके तीनों बच्चे खेलते हुए मुख्य सड़क की तरफ चले गए थे। कुछ देर बाद दो बच्चे वापस लौट आए और खीरा खाते हुए घर पहुंच गए, लेकिन डेढ़ वर्षीय ऋषभ वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों के होश उड़ गए। मामले की सूचना मिलते ही आंवला थाना पुलिस सक्रिय हो गई।
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में खड़ी कार में लगी आग, वाहन जलकर हुआ क्षतिग्रस्त
मध्य प्रदेश: महंगाई से आम जनता परेशान, गरीब और मध्यम वर्ग की बढ़ी मुश्किलें
उत्तर प्रदेश: जर्जर चकबंदी कार्यालय बना खतरे की घंटी, कर्मचारियों ने की भवन मरम्मत की मांग
मध्य प्रदेश: श्री नागाजी सरोवर में भागवत कथा का दूसरा दिन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
उत्तर प्रदेश: शिव-हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया ग्रहण किया महाप्रसाद
