Contact for Advertisement 9650503773



उत्तर प्रदेश:  छात्रा से जुड़ी घटना के विरोध में कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग हुई तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 25/05/2026 05:33:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 25/05/2026 05:33:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी ने महोबा जनपद में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ हुई कथित घटना के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी ने महोबा जनपद में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ हुई कथित घटना के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन महानगर प्रवक्ता एडवोकेट पंकज उपाध्याय ने पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है तथा इससे प्रदेश में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष, त्वरित और कठोर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि प्रदेश में लगातार ऐसी घटनाओं से जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और सरकार को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है। प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इकबाल रजा ने भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना की कड़ी निंदा की।

ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पंडित राज शर्मा, मुकेश वाल्मीकि, राजा राम साहू, डॉ. हरीश गंगवार, इंजीनियर जीशान अफरीदी, देवेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, मोबिन अंसारी एडवोकेट, आशीष रुस्तम, फिरोज खान एडवोकेट, सुरेश दिवाकर, जितेंद्र बाबू, सफदर अली बुखारी, महेंद्र पाल गंगवार, साजिद अब्बासी, एम एच खान, रोहित लाल, तीरथ मधुकर सहित अन्य शामिल रहे।


 


Featured News