Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: रक्तदान महादान अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल हुए युवा

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Harish Upadhyay , उत्तराखंड  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 11:21:20 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Harish Upadhyay ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 11:21:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: बजरंग दल के रानीपुर प्रखंड द्वारा  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का कुशल संयोजन रानीपुर प्रखंड सह मंत्री श्री अंकुर राणा जी के द्वारा किया गया।

विस्तार

उत्तराखंड: बजरंग दल के रानीपुर प्रखंड द्वारा  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का कुशल संयोजन रानीपुर प्रखंड सह मंत्री श्री अंकुर राणा जी के द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि बजरंग दल जिला संयोजक श्री अमित मुल्तानिया जी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री श्री दीपक तालियान जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा विधिवत रूप से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया, जिसके उपरांत हनुमान जी के जयघोष के साथ रक्तदान शिविर का विधिवत आरंभ हुआ।
रक्तदान करने आए सभी "रक्तवीर योद्धाओं" का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संगठन की ओर से सम्मान स्वरूप गले में लॉकेट, प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) और एक पानी की बोतल भेंट की गई। रक्तदान महादान है की इस संदेश को चरितार्थ करते हुए संगठन यह आह्वान करता है कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। संगठन सेवा कार्यों के अंतर्गत निरंतर रूप से पूरे भारतवर्ष में ऐसे रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है और भविष्य में भी समाज हित में पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर गगन उपाध्याय रानीपुर प्रखंड संयोजक साजन वाल्मीकि से गोरक्षा प्रमुख बादल तोमर विद्यार्थी  प्रमुख कुलदीप बिश्नोई अजय नायर जी आदि उपस्थित रहे