Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकलेगी आस्था की कलश यात्रा, उमड़ेगा श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 12:05:14 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 12:05:14 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा जनपद पंचायत क्षेत्र की धौर्रा पंचायत स्थित पाड़री वाले बाबा मंदिर पर आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा जनपद पंचायत क्षेत्र की धौर्रा पंचायत स्थित पाड़री वाले बाबा मंदिर पर आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया है। कथा आयोजन के अंतर्गत 27 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में माताएं-बहनें, श्रद्धालु एवं संत समाज शामिल होंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में धर्म, संस्कृति और श्रद्धा का संदेश देगी। यात्रा में दूर-दूर से संत-महंत एवं महामंडलेश्वर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कथा आयोजन समिति ने इसे क्षेत्र का ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन बताया है। 1008 श्याम दास जी महाराज एवं देशराज भगत जी महाराज ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 1008 महामंडलेश्वर महंत रामदास जी महाराज दंदरौआ धाम, 1008 महामंडलेश्वर कमल दास जी महाराज टेकरी धाम, 1000 महामंडलेश्वर हरिदास नगर जी महाराज जे जेरुआ सरकार, 1008 महामंडलेश्वर मंत्र राम लखन दास जी महाराज नागाजी धाम, 1008 महामंडलेश्वर ऋषि दास जी महाराज ककरारी महासुक पुरा, 1008 महामंडलेश्वर महंत बालक दास जी महाराज जूजकी धाम, 1008 बहालीन नरहरि जी महाराज सागर धाम, हरेंद्र दास जी पुजारी महाराज, साकेतवासी कमल बाई गुरु माता सहित अनेक संत-महंत एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

क्षेत्र में दिख रहा धार्मिक उत्साह

कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा को लेकर धौर्रा पंचायत सहित आसपास के गांवों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, जो पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में शामिल होंगी।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।