Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: सड़क सुरक्षा अभियान से वाहन चालकों को किया जागरूक

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 11:30:27 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 11:30:27 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: आशाराम चौधरी आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर के निर्देशन में जिले में हुई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावर्ति को रोकने के लिए गंभीर दुर्घटना स्थानों को चिन्हित कर ब्लैक स्पॉट बोर्ड लगाने हेतु दिये गये।

विस्तार

राजस्थान: आशाराम चौधरी आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर के निर्देशन में जिले में हुई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावर्ति को रोकने के लिए गंभीर दुर्घटना स्थानों को चिन्हित कर ब्लैक स्पॉट बोर्ड लगाने हेतु दिये गये। निर्देशों की पालना में रामकरणसिंह मलिण्डा वृत्ताधिकारी, वृत्त मेडता के निकटतम सुपरविजन में दयानन्द उनि थानाधिकारी पुलिस थाना मेडतारोड एवं रामप्रकाश सउनि रेण चौकी प्रभारी के नेतृत्व में आज दिनांक 23.05.2026 को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना मेड़तारोड क्षेत्र की चौकी रेण में से गुजरने वाले नशनेल हाईवे 58 पर चिन्हित दो ब्लैक स्पॉट्स जावली चौराहे से पहले तथा सरहद बिचपड़ी पर दो बड़े ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए। ब्लैक स्पॉट बोर्ड लगाते समय रामकरण सिंह मलिंडा वृत्ताधिकारी मेड़तासिटी, दयानंद शर्मा थानाधिकारी मेड़ता रोड, श्री रघुनाथराम सउनि, श्री रामप्रकाश सउनि चौकी प्रभारी, प्रकाश तांडी कानि0, भंवरलाल कानि. तिलोक राम हैड कानि रामस्वरूप कानि व समाज सेवी शंकर भादु, चंदन सिंह उपस्थित रहे। सांकेतिक बोर्ड लगाते समय उपस्थित ग्रामीणों एवं सडक पर चल रहे वाहन चालको को सड़क पर स्थित बलैक बोर्ड पर सावधानी पूर्वक व धीरे-धीरे वाहन चलाने हेतु समझाईस की गई एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आमजन एवं वाहन चालको से सहयोग की अपील की।