Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सतनाली के जड़वा गांव में घटते लिंगानुपात पर स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता बैठक आयोजित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 10:22:58 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 10:22:58 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सतनाली खंड के गांव जड़वा में घटते लिंगानुपात को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।

विस्तार

हरियाणा: सतनाली खंड के गांव जड़वा में घटते लिंगानुपात को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव में लगातार घट रहे लिंगानुपात पर चिंता व्यक्त करना और लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक करना रहा। 

बैठक के दौरान  शर्मिला देवी CHO राजबीर MPHW Male, मंजीत MPHW Female, नीलम MPHW Female, ने बताया कि जनवरी माह में गांव में कुल 8 बच्चों का जन्म हुआ जिसमें 6 लड़के व दो लड़कियां हैं। इस आधार पर गांव का सेक्स रेशियो बहुत कम है, जो कि चिंता का विषय है। समय रहते लिंगानुपात में सुधार के प्रति समाज जागरूक नहीं हुआ तो भविष्य उसके गंभीर सामाजिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। बैठक में गांव के गणमान्य व्यक्ति रामपाल, राजवीर, राकेश, शकुंतला देवी व अन्य शामिल रहे l