-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए किशोर की नदी में डूबने से मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहंचे एक किशोर की नदी में डूबने से मृत्यु हो गईं। इस घटना से परिवार में शोक छा गया। एक ही दिन में परिवार में दो मौतों से परिजन सदमे में हैं। जानकारी के अन्सार, देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी छपरा पटखौली निवासी मनोज रौनियार अपने परिवार के साथ नगर पंचायत पथरदेवा के महुआरी चौराहे के पास रहते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहंचे एक किशोर की नदी में डूबने से मृत्यु हो गईं। इस घटना से परिवार में शोक छा गया। एक ही दिन में परिवार में दो मौतों से परिजन सदमे में हैं। जानकारी के अन्सार, देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी छपरा पटखौली निवासी मनोज रौनियार अपने परिवार के साथ नगर पंचायत पथरदेवा के महुआरी चौराहे के पास रहते हैं। वह चाय-मिठाई, कपड़ा और बर्तन की दकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, रविवार को मनोज रौनियार की मां लालमनी देवी का निधन हो गया था। परिवार के सदस्य उनके अंतिम संस्कार के लिए कशीनगर के प्रसिद्ध बांसी घाट पहंचे थे। दोपहर करीब तीन बजे दाह संस्कार की प्रक्रिया परी होने के बाद परिवार के सटस्य बांसी नटी में स्नान करने लगे। डसी दौरान मनोज रौनियार का 16 वर्षीय पूत्र प्रियांशू रौनियार नदी में नहाने उतरा और अचानक गहरे पानी में चला गया। प्रियांशु को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गर्। परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। अचेत अवस्था में प्रियांशु को एंबूलेंस से जिला अस्पताल रविंद्र नगर धूस ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मत घोषित कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिजन किशोर को नदी से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। प्रियांशु दो भाइयों में बडा था और पढाई के साथ पिता के काम में भी सहयोग करता था। बेटे की मृत्यु के बाद मां अति सुंदरी देवी और छोटे भाई हिमांशु का बुरा हाल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना छोटी गंडक नदी घाट स्थित पटनवा पूल के पास उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सचना मिलते ही कस्बे और गांव में शोक की लहर दौड गई।
