Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: नोएडा में जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारी तेज

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Pushpender Singh Negi , उत्तराखंड  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 10:58:05 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 10:58:05 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: जनगणना-2027 के पहले चरण का कार्य 22 मई 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलाया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में कुल 2281 HLB (House Listing Block) बनाए गए हैं। जनगणना कार्य को पूरा करने के लिए

विस्तार

उत्तराखंड: जनगणना-2027 के पहले चरण का कार्य 22 मई 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलाया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में कुल 2281 HLB (House Listing Block) बनाए गए हैं। जनगणना कार्य को पूरा करने के लिए 2046 प्रगणक और 341 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। प्राधिकरण द्वारा जानकारी दी गई कि नियुक्त कर्मचारियों को नियमित रूप से फोन कॉल, संदेश और व्हाट्सएप के माध्यम से आदेशों की प्रतियां भेजकर सूचित किया गया है। इसके बावजूद अब तक लगभग 700 प्रगणक और 140 पर्यवेक्षकों ने अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा ने 25 मई 2026 को समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुसार, यदि 26 मई 2026 को दोपहर 12 बजे तक संबंधित कर्मचारी जनगणना सामग्री प्राप्त कर कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-5 एवं धारा-11 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी। प्रशासन ने सभी नियुक्त कर्मचारियों से समय पर कार्य शुरू करने और जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।