-
☰
No image found.
राजस्थान: त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक की आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: इंदरगढ़ थाना प्रांगण में आगामी त्यौहार ईद एव गंग दशहरा को लेकर रविवार 6 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
राजस्थान: इंदरगढ़ थाना प्रांगण में आगामी त्यौहार ईद एव गंग दशहरा को लेकर रविवार 6 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी इंचार्ज राम अवतार यादव ने की बैठक में हिंदू और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने आपसी सद्भाव बनाए रखने और त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की। हालांकि, बैठक में राजस्व विभाग, नगर परिषद और बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उपस्थित लोगों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि त्यौहारों के दौरान बिजली, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा जरूरी थी, लेकिन संबंधित विभागों की लापरवाही से समस्या जस की तस बनी रहेगी। इंचार्ज थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे इस मौके पर बांके बिहारी शर्मा विनोद उपाध्याय सुजान रावत निसार खान चप्पू पठान सहित पत्रकार पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
उत्तर प्रदेश: शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे कॉलोनीवासी, जमकर धरना-प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा को लेकर ग्रेटर नोएडा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने जेलों को सुधार और कौशल विकास केंद्र बनाने के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश: विदिशा में पुलिस प्रशासन के खिलाफ बसपा का हल्लाबोल, आज कलेक्ट्रेट में होगा प्रदर्शन
मध्य प्रदेश: रोजगार बंद होने से परेशान व्यापारियों ने निगम प्रशासन पर उठाए सवाल
