-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बिजली आपूर्ति पर सरकार हुईं सख्त, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन और डिस्कॉम अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आमजन, किसान, व्यापारी और उद्योगों को बिना बाधा बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार लगातार विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर नागरिक तक सुविधा, विश्वास और विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। सरकार का दावा है कि बेहतर बिजली व्यवस्था से किसानों की सिंचाई, व्यापारिक गतिविधियों और उद्योगों को नई गति।
मध्य प्रदेश: आगर मालवा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी फरार
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-6 की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
मध्य प्रदेश: SDOP का जनसंवाद, यातायात सुधार व सुरक्षा पर हुई चर्चा
बिहार: 10 दिन में लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, कैमरा और ड्रोन किए बरामद
