-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: SDOP का जनसंवाद, यातायात सुधार व सुरक्षा पर हुई चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत राजगढ़ चौराहे पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत राजगढ़ चौराहे पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दुकानदार, व्यापारी वर्ग एवं आमजन उपस्थित रहे। जनसंवाद के दौरान उपस्थित नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। आमजन द्वारा मुख्य रूप से यातायात अव्यवस्था तथा एक नाली के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समस्या से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, एसडीओपी महोदया द्वारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, गुंडागर्दी करने वाले व्यक्तियों, तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, अवैध हूटर बजाने वालों एवं स्टंटबाजी करने वाले युवकों के संबंध में भी आमजन से जानकारी प्राप्त की गई। आमजन से ऐसे तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी महोदया द्वारा तत्काल मौके पर स्टॉपर लगवाकर प्रारंभिक कार्रवाई कराई गई। साथ ही, सीएमओ एवं ट्रैफिक विभाग के समन्वय से स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आश्वासन दिया गया, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
मध्य प्रदेश: आगर मालवा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी फरार
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-6 की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: बिजली आपूर्ति पर सरकार हुईं सख्त, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश
बिहार: 10 दिन में लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, कैमरा और ड्रोन किए बरामद
