Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: अशोकनगर जिला जेल में विशेष जेल लोक अदालत आयोजित, एक प्रकरण का निराकरण

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Rajkumar Jatav , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 27/04/2026 02:14:11 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Rajkumar Jatav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/04/2026 02:14:11 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोकनगर के तत्वावधान में रविवार को जिला जेल, अशोकनगर में विशेष जेल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोकनगर के तत्वावधान में रविवार को जिला जेल, अशोकनगर में विशेष जेल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर, सतीश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश  सुनील कुमार कौशिक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष अनुरागी, न्यायाधीश  हर्षिता शर्मा गोंड एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी  हेमंत कुशवाह की विशेष उपस्थिति रही।


आयोजित विशेष जेल लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के कुल 6 प्रकरण विचारार्थ प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 1 आपराधिक समझौता योग्य (क्रिमिनल कंपाउंडेबल) प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक  ललित दीक्षित एवं लीगल डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता गण भी उपस्थित रहे। विद्युत होगी जेल लोक अदालत का आयोजन संपूर्ण मध्य प्रदेश में आयोजन किया जा रहा है ।उसी के तारतम में जेल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पूर्व में ही सभी प्रकरणों में समझौते की पहली बारगेनिंग की कार्रवाई को सुनिश्चित किया गया था एवं प्रयास से एक प्रमुख प्रकरण को जेल लोक अदालत के माध्यम से निराकत किया गया है जिसमें उपस्थित कैदी को रिहाई आदेश देकर लोक अदालत के दिन ही रिहाई सुनिश्चित कराई गई है ।


Featured News