Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: दमोह में तेज रफ्तार कार पलटी, किशोरी समेत दो की मौत, चार हुए घायल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश   Published by: Rajkumar Jatav , मध्य प्रदेश   Edited By: Kunal, Date: 27/04/2026 02:15:31 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Rajkumar Jatav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/04/2026 02:15:31 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक किशोरी और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,

विस्तार

मध्य प्रदेश: दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक किशोरी और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान संतोष विश्वकर्मा (24 वर्ष) और शिवानी विश्वकर्मा (14 वर्ष) के रूप में हुई है। 
हीं घायल पूजा विश्वकर्मा, संगम विश्वकर्मा, अच्छेलाल विश्वकर्मा और संदीप विश्वकर्मा का जिला अस्पताल दमोह में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी लोग गुजरात से जौनपुर (यूपी) अपने घर लौट रहे थे, तभी बमनी के पास यह हादसा हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस चालक पप्पू अहिरवार एवं EMT संदीप चौरसिया द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Featured News