-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पटेरा नगर परिषद में दूषित पानी पर बवाल, MBR में मिला कचरा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जहां गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। नगर परिषद क्षेत्र के कई घरों में दूषित और गंदा पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ रोजमर्रा के उपयोग में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जहां गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। नगर परिषद क्षेत्र के कई घरों में दूषित और गंदा पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ रोजमर्रा के उपयोग में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी में क्लोरीन की कमी भी पाई गई, जिसके चलते पानी का समुचित फिल्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है और गंदा पानी सीधे लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक ताम्रकार ने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल निगम के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि कल जल निगम के अधिकारी फिल्टर टंकी पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और तकनीकी जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब गंदे पानी की सप्लाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने जल्द समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद प्रशासन और जल निगम क्या कदम उठाता।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद उपाध्यक्ष छुट्टू उर्फ दीपक ताम्रकार और अध्यक्ष के सुपुत्र पप्पू अहिरवार ने जल व्यवस्था का जायजा लेने फिल्टर टंकी और एमबीआर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। बताया गया कि एमबीआर में कचरा मिला है,
मध्य प्रदेश: खाद-बीज व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कला में गूंजा “गौ माता राष्ट्र माता” का स्वर, वाहन रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग, ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की दी गई चेतावनी
छत्तीसगढ़: चुनाव बाद तनाव, बीजेपी नेता की दुकान में आगजनी, पुलिस की जांच शुरू
राजस्थान: हज यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत, अमन-चैन की दुआओं के साथ किया रवाना
