-
☰
राजस्थान: धनोप गांव में 8 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारियां जोरों पर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: धनोप गांव में आगामी 8 फरवरी को धनोप मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ग्रामीणों में सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विस्तार
राजस्थान: धनोप गांव में आगामी 8 फरवरी को धनोप मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ग्रामीणों में सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि 8 फरवरी की सुबह देवी सागर तालाब स्थित हनुमान जी मंदिर से भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में धनोप, संगरिया, बावड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भाग लेंगे। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकलेगी, जिसके पश्चात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में संतों का धार्मिक प्रवचन आयोजित किया जाएगा। संतों द्वारा धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता पर विचार रखे जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी मिलकर सहयोग कर रहे हैं।