-
☰
No image found.
राजस्थान: विश्व श्रमिक दिवस पर 51 श्रमिकों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " की मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशानुसार, संयोजक सन्तोष कुमार महासचिव डॉ राकेश वशिष्ठ, सचिव उमा सोनी की अनुशंसा से जयपुर में विश्व श्रमिक दिवस सम्मान समारोह सीजन तृतीय, 1मई 2026 को, ध्रुव बाल निकेतन स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।
विस्तार
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " की मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशानुसार, संयोजक सन्तोष कुमार महासचिव डॉ राकेश वशिष्ठ, सचिव उमा सोनी की अनुशंसा से जयपुर में विश्व श्रमिक दिवस सम्मान समारोह सीजन तृतीय, 1मई 2026 को, ध्रुव बाल निकेतन स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. राजबाला चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष (कन्या शिक्षा सहायता WPSF) के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसके मुख्य आतिथ्य में डॉ. ललित बांगा,प्रबन्ध निदेशक (ध्रुव बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल) जयपुर एवं, अति विशिष्ट अतिथि WPSF की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या रही। अतिथियों,पदाधिकारियों, गणमान्य समाज सेवी जन,सदस्यों की उपस्थिति में सभी क्षेत्रों के 51 श्रमिकों को,WPSF परिवार द्वारा दुपट्टा, पगड़ी पहना कर स्वागत अभिन्नदन करते हुए, ट्रॉफी सर्टिफिकेट समर्पित सम्मान में भेंट कर गौरव स्वाभिमान बढ़ाया गया। इस खुशनुमा आयोजन में, *सार्क पॉवर टैक इंडिया (मोदी ग्रुप), का विशेष सहयोग रहा, भारतीय पत्रकार संघ, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ, का भी विशेष सहयोग रहा। साथ ही दैनिक राजस्थान दर्पण ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। एवं मंच संचालिका डॉ. निकिता त्रिवेदी ने अपने मधुर शब्दों , सुरीली वाणी द्वारा कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान प्रदान किया,WPSF के राष्ट्रीय, पदाधिकारी गणों में रितु जैन, बादशाह सिंह,राजस्थान प्रदेश पदाधिकारियों में डॉ. माधुरी शर्मा, जिनेश कुमार जैन, लक्ष्मी शर्मा,रागिनी गर्ग, संध्या राठौड़, संगीता गुर्जर, शहनवाज , लक्ष्मी खट्टनवाल, संपत चौधरी, मदन लाल शर्मा, विष्णु कुमार मिश्रा, ओर अन्य उपस्थित सदस्य गण ने सभी आगंतुकों, सम्मानित श्रमिकों को अपने हक अधिकारों, सुरक्षा संरक्षण, अधिनियम, की जानकारी देते हुए,हार्दिक शुभकामनाएं बधाईयां देते हुए, उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड: श्रमिक दिवस पर श्रद्धांजलि व गोष्ठी, मजदूर एकता और अधिकारों पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा कानून पर सरकार का भरोसा, मांगों पर जल्द कार्रवाई के संकेत
उत्तर प्रदेश: इलाज के बहाने युवती से की छेड़छाड़, झोलाछाप डॉक्टर लिया गया हिरासत में
उत्तर प्रदेश: अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ NCBT की नई पहल, जागरूकता और सुरक्षा पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: IEA-UPSIDA का स्वास्थ्य शिविर, 100 श्रमिकों की जांच, लगातार सेवाओं का संकल्प
बिहार: धूमधाम से मनाई गई भामाशाह जयंती , सम्मान समारोह में समाजसेवियों का किया अभिनंदन
