-
☰
राजस्थान: ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ में बड़ी नियुक्तियां: राजस्थान में मानसी मीरवाल, बिहार में मुरलीधर सिंह को जिम्मेदारी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए निरंतर संघर्षरत 'ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ' ने अपने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है।
विस्तार
राजस्थान: पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए निरंतर संघर्षरत 'ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ' ने अपने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में सक्रिय यह संगठन पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रखर आवाज के लिए जाना जाता है। राजस्थान में महिला शक्ति को कमा संगठन की मजबूती को देखते हुए राजस्थान प्रदेश प्रभारी चेतन ठठेरा की अनुशंसा पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह और संस्थापक दिनेश दीक्षित की सहमति से मानसी मीरवाल (एनसीआर समाचार) को 'महिला प्रकोष्ठ, राजस्थान' का प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। मानसी मीरवाल की नियुक्ति से प्रदेश में महिला पत्रकारों की भागीदारी और उनकी समस्याओं के समाधान को नई गति मिलने की उम्मीद है। बिहार में अनुभवी नेतृत्व इसी क्रम में, संगठन ने बिहार में भी नेतृत्व को विस्तार दिया है। बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर प्रसाद सिंह को उनके अनुभवों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश संरक्षक (बिहार) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
एकजुटता ही पत्रकारों का कवच संगठन के पदाधिकारियों ने नियुक्ति के अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को निरंतर टारगेट किया जा रहा है, ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में सभी 'कलमकारों' का एक मंच पर आना अनिवार्य है। संगठन लगातार शासन-प्रशासन के साथ पत्राचार कर पत्रकारों के मामलों का संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करवा रहा है। इन नई नियुक्तियों पर संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व और देश भर के पत्रकार साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मध्य प्रदेश: दतिया में दिनदहाड़े भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी
उत्तर प्रदेश: बखिरा में विवादित जमीन पर कब्जे का आरोप, पुलिस की निष्क्रियता पर पीड़ित परिवार के सवाल
उत्तराखंड: विवेकानंद इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, स्थापना दिवस पर संगठन मजबूती का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: तेज-तर्रार आईपीएस सौरभ दीक्षित बने शाहजहांपुर के नए एसपी, सख्त पुलिसिंग की उम्मीद