Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: श्रीराम बायोसीड का अल्टीमेक्स गुरु गेहूं कृषि मेले में किसानों का बना आकर्षण

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pradeep Singh , Date: 27/02/2026 12:06:03 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pradeep Singh ,
  • Date:
  • 27/02/2026 12:06:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: श्री खुशालदास यूनिवर्सिटी में विगत 21,22,23 तारीख को हुए कृषि मेले में आकर्षण का केंद्र रही श्रीराम बायोसीड कंपनी की गर्मी सहनशील और उच्च उपज क्षमता वाली गेहूं - अल्टीमेक्स गुरु इस किस्म के पौधों की डिस्प्ले कंपनी द्वारा मेले में लगाई गई जो कि  किसान भाईयो का ध्यान आकर्षित कर रही थी।

विस्तार

राजस्थान: श्री खुशालदास यूनिवर्सिटी में विगत 21,22,23 तारीख को हुए कृषि मेले में आकर्षण का केंद्र रही श्रीराम बायोसीड कंपनी की गर्मी सहनशील और उच्च उपज क्षमता वाली गेहूं - अल्टीमेक्स गुरु इस किस्म के पौधों की डिस्प्ले कंपनी द्वारा मेले में लगाई गई जो कि  किसान भाईयो का ध्यान आकर्षित कर रही थी। इस मेले में कंपनी जोनल मैनेजर जगदीश जी , टेरिटरी मैनेजर प्रदीप सिंह ओर टीम उपस्थित रहे,  जिन्होंने इस खास किस्म के बारे में किसानों को विस्तार से बताया कि। प्रदीप सिंह ने बताया कि अल्टीमेक्स गुरु गेहूं बीज में उच्च गर्मी सहनशीलता ओर उच्च उपज क्षमता है, इसका बीज दर प्रति एकड़ 32-35 केजी रहता हैं। इस किस्म में फ़ुटान अधिक रहती हैं, तना मजबूत और मोटा होता हैं जिससे गिरने की समस्या नहीं आती, पता भी चौड़ा होता हैं,इस किस्म में गर्मी के प्रति सहनशीलता बहुत अधिक हैं जिससे उपज क्षमता अच्छी रहती हैं। इस मेले में आने वाले सभी किसान भाई इस किस्म की फोटो , वीडियो बना कर लेके गए ओर खूब प्रशंसा की। जगदीश जी जोनल मैनेजर ने बताया कि ये किस्म किसानों के लिए एक तोहफा है और इसके अलावा श्रीराम बायोसीड कंपनी बीटी नरमा 888+ और पकाने वाला बाजरा 8282 और ज्वार हरित क्रांति के नाम से उच्च क्वाल्टी में आ रही हैं।  इसे किसान भाई लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते है।