Contact for Advertisement 9650503773


Sex Racket Exposed: स्पा सेंटर से सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, आरोपी मालिक को धर दबोचकर चार महिलाएं की मुक्त

- Photo by : NCR Samachar

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/07/2026 04:42:33 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/07/2026 04:42:33 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक स्पा में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया हैं।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक स्पा में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया हैं। इस मामले में पुलिस ने स्पा मालिक को गिरफ्तार किया हैं जिसमे चार महिलाओं को मुक्त कराकर मामले की आगे जांच शुरू कर दी गई। जानिए पूरा मामला। दरअसल ये मामला सेंट्रल दिल्ली के पंचकुइयां  का हैं, जहाँ रोड स्थित एक स्पा को चलाने की आड़ में सेक्स रैकेट पर्दाफाश हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सिन स्पा में छापेमारी कर स्पा के मालिक अजय मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैं की आरोपी अजय मल्होत्रा मुल्तानी ढांडा, नबी करीम इलाके का रहने वाला है।

पुलिस की बनाई गई योजना 

डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के अनुसार 30 जून को पुलिस को सुचना मिली थी की पंचकुइयां रोड स्थित प्रॉपर्टी नंबर 15 के दूसरे माले पर स्थित एक स्पा सेण्टर में ग्राहकों को पैसों के बदले यौन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थी। मामले का पता चलते ही पुलिस ने एक टीम गठित की, जिसके बाद मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को 2,000 रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा। जांच के दौरान स्पा संचालक ने एडवांस राशि लेकर एक महिला को ग्राहक के साथ कमरे में भेज दिया। 

आरोपी मालिक को धर दबोचा 

पुलिस की बनाई गई योजना के तहत फर्जी ग्राहक ने पुलिस को संकेत दिया, जिसके बाद टीम ने तुरंत स्पा सेंटर पर छापा मार दिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्पा संचालक अजय को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि वहां मौजूद चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3,400 रुपये नकद, ग्राहकों का एंट्री रजिस्टर और कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कीं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related News

बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित

हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्ट्रेट में राष्ट्रभक्ति के माहौल में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक गायन


Featured News