Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  11 साल की बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़, प्रशाशन पत्र ऍफ़ आई आर न लिखने का लगा आरोप 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 05/02/2026 02:18:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 05/02/2026 02:18:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना सरसावा पुलिस का शर्मनाक और चिंता जनक मामला सामने आया है जहां कानून के रक्षक ही पीड़िता के लिए दीवार बन गए 11 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना सरसावा पुलिस का शर्मनाक और चिंता जनक मामला सामने आया है जहां कानून के रक्षक ही पीड़िता के लिए दीवार बन गए 11 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना के बाद भी पुलिस ने आंखें मूंदे राखी और इंसाफ के लिए पीड़िता की मां को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े मामला सहारनपुर जनपद के गांव सैदपुर का है पीड़िता की मां के अनुसार 3 फरवरी को गांव का ही एक 60 वर्ष के दुकानदार साधुराम ने पीड़िता की 

11 वर्षीय बेटी के साथ उस समय छेड़छाड की जब वह बच्ची दुकान पर सामान लेने गई थी घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची और पूरी बात अपनी मां को बताई मां ने डायल 112 को सूचना दी 112 ने पीड़िता की मां को थाने के लिए भेज दिया। बिना देर किए थाना सरसावा में तहरीर दी और न्याय की उम्मीद लगाई।    लेकिन अफसोस कि थाना सरसावा पुलिस ने ना तो मुकदमा दर्ज किया और नहीं आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की।