-
☰
उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी को हमीरपुर में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, डीएम घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: को डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में आगामी 22 फरवरी 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आयोजित किये जाने वाले मेगा वृहद
विस्तार
उत्तर प्रदेश: को डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में आगामी 22 फरवरी 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आयोजित किये जाने वाले मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ शासन द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किये जाने तथा कैम्प मे स्टाल लगाकर वितरित किये जाने के बिन्दु पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को इस हेतु अधिक से अधिक लाभार्थीगण को चिन्हित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में महेन्द्र कुमार पाण्डेय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा व महत्व के बारे में बताया गया तथा सभी अधिकारियों से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सहयोग किये जाने हेतु अनुरोध किया गया।