Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/07/2026 05:33:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/07/2026 05:33:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना जमालपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना जमालपुर में 1 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग साली के लापता होने की लिखित तहरीर दी थी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना जमालपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना जमालपुर में 1 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग साली के लापता होने की लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर में मु0अ0सं0-98/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अपहृता की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त राम लखन बिन्द उर्फ घासी, पुत्र महेन्द्र प्रसाद, निवासी मनोहरपुर, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली को 3 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह एवं पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(1) के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: 7 साल पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में हुआ निस्तारण

मध्य प्रदेश: पोरसा में भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक, अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव'

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के संभावित मिर्जापुर दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने विंध्याचल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिहार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर

उत्तर प्रदेश: गलत UPI ट्रांजैक्शन से भेजे गए ₹15 हजार साइबर सेल ने लौटाए, पीड़ित ने जताया आभार


Featured News