-
☰
उत्तर प्रदेश: ईद की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मीरगंज में एसडीएम-सीओ ने किया ईदगाहों का निरीक्षण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों का स्थलीय निरीक्षण किया अधिकारियों ने सबसे पहले शाही स्थित ईदगाह का दौरा किया, जिसके बाद टीम दुनका पहुंची। इस दौरान नमाज स्थल की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और आने-जाने के रास्तों का बारीकी से जायजा लिया गया। उन्होंने ईदगाह कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। एसडीएम आलोक कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, सीओ अजय कुमार ने चेतावनी दी कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने की योजना बनाई है। नगर निकायों को ईदगाहों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नमाज के समय भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
हरियाणा: महेंद्रगढ़ में अंबेडकर जयंती की तैयारियां तेज, समिति की बैठक में अहम निर्णय
गुजरात: डांग में पक्षियों के लिए जल सेवा अभियान शुरू, कुंडा वितरण से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश: प्रिय सनातनी हिंदू भाइयों एवं बहनों, दिया गया सबको ऑनलाइन न्योता
उत्तर प्रदेश: बरेली में डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान की अपील