-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गौवंश की दुर्दशा पर AIMM का प्रदर्शन, सरकार पर लगे गंभीर आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद, जिला महासचिव एडवोकेट अखिलुद्दीन एवं दीपेश भारती फरीदपुर के नेतृत्व में आज पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बरेली को गौवंश की दयनीय स्थिति पर ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद, जिला महासचिव एडवोकेट अखिलुद्दीन एवं दीपेश भारती फरीदपुर के नेतृत्व में आज पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बरेली को गौवंश की दयनीय स्थिति पर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एडवोकेट अखिलुद्दीन, जिला महासचिव बरेली ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से गौमाता की दुर्दशा हो रही है। तत्काल गौशाला बनाकर आवारा पशुओं को शिफ्ट किया जाए। दीपेश भारती फरीदपुर ने कहा कि फरीदपुर क्षेत्र में भी गौवंश की हालत खराब है। सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है। AIMM पार्टी की ओर से पश्चिम दिल्ली के अध्यक्ष मोहम्मद इबाद एवं प्रदेश दिल्ली के अध्यक्ष अमान फारूकी समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष बासी अहमद साहब व तमाम कार्यकर्ता AIMM पार्टी ये आवाज उठाती है कि आवारा पशुओं और गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
मौके की तस्वीरें दिखाते हुए मुख्तार अहमद ने कहा: "देखिए भारतीय जुमला पार्टी का स्वच्छ भारत। ये गौमाता जिसे BJP पूज्य बताती है, वो प्लास्टिक और सड़ा कूड़ा खाने को मजबूर है। गौशाला के नाम पर करोड़ों का बजट डकार गए, लेकिन गौमाता भूखी मर रही है। गाय को, गौ को इस कूड़े से निजात दिलाई जाए। उन्होंने आगे कहा: "गौमाता के नाम पर वोट मांगने वाली BJP सरकार बताए कि गौ संरक्षण सेस का पैसा कहां गया? सड़कों पर गौवंश मर रहे हैं, किसान की फसल बर्बाद हो रही है।"
मध्य प्रदेश: दमोह में तेज रफ्तार कार पलटी, किशोरी समेत दो की मौत, चार हुए घायल
मध्य प्रदेश: अशोकनगर जिला जेल में विशेष जेल लोक अदालत आयोजित, एक प्रकरण का निराकरण
मध्य प्रदेश: पटेरा नगर परिषद में दूषित पानी पर बवाल, MBR में मिला कचरा
गुजरात: वडोदरा में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, BJP कार्यकर्ताओं पर दिनदहाड़े प्रचार का मामला
उत्तर प्रदेश: ड्रमंडगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
