Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कान्ती कपूर बालिका विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा आकांक्षा सक्सेना का पीसीएस 2024 में चयन, 251वीं रैंक हासिल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 30/03/2026 06:03:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 30/03/2026 06:03:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पी.सी.एस. परीक्षा 2024 का परिणाम दिनांक 30 मार्च 2026 को घोषित हुआ। जिसमें कान्ती कपूर बालिका विद्या मंदिर बरेली की पूर्व छात्रा श्रीमती आकांक्षा सक्सेना का प्रथम प्रयास में ही चयन हुआ,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पी.सी.एस. परीक्षा 2024 का परिणाम दिनांक 30 मार्च 2026 को घोषित हुआ। जिसमें कान्ती कपूर बालिका विद्या मंदिर बरेली की पूर्व छात्रा श्रीमती आकांक्षा सक्सेना का प्रथम प्रयास में ही चयन हुआ, जिसमें उन्होंने 251वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। आकांक्षा वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय बिचपुरी में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। आकांक्षा ने विपरीत परिस्थितियों में कठिन परिश्रम करके यह सफलता प्राप्त की है। आकांक्षा की माँ  श्रीमती संगीता सक्सेना  विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी हैं। 

आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ, परिवार एवं अपने शिक्षकों को दिया है। आज विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में आकांक्षा को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित करके बधाई शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती दीप्ति रानी जी, व्यवस्थापिका श्रीमती मोना शर्मा जी, श्रीमती विनीता सिंह जी, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती रश्मि शर्मा जी, पूर्व व्यवस्थापिका श्रीमती सरोज अग्रवाल जी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना जी आदि ने सम्मान प्रदान किया। विद्यालय परिवार इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।


Featured News