Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: टिकरी जंगल में कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, दो घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 27/02/2026 03:48:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 27/02/2026 03:48:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा जिले मनकापुर इलाके के टिकरी जंगल में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर टिकरी जंगल के पास अचानक बंदरों के झुंड को बचाने के प्रयास में एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा जिले मनकापुर इलाके के टिकरी जंगल में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां पर टिकरी जंगल के पास अचानक बंदरों के झुंड को बचाने के प्रयास में एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उसमें सवार एक 65 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि उसके कार चालक बेटा व एक साल का पोता मासूम गंभीर रूप से घा'यल हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रिफर किया गया है। बताया जाता है बच्चे की दवा कराकर परिवार लौट रहा था, जहां टिटरी जंगल में रुदापुर सम्मय स्थान के निकट यह हादसा हो गया, सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मनकापुर अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर घायलों को सीएचसी मनकापुर भिजवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चाचा भतीजा को रिफर कर दिया गया है।