-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में हुई Cattle Genomics Summit 2026, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा पर साधा निशाना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली बेल कोल्हू की मेजबानी में आयोजित Cattle Genomics Summit 2026 में उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली बेल कोल्हू की मेजबानी में आयोजित Cattle Genomics Summit 2026 में उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पशुपालन में आधुनिक तकनीक, नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। धर्मपाल सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो जनता उसे छह महीने भी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी के खान-पान संबंधी बयान पर मंत्री ने कहा कि खान-पान व्यक्ति की निजी पसंद है। हालांकि उन्होंने शाकाहार को बेहतर बताते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान की बात कही। उन्होंने राहुल गांधी पर पश्चिमी प्रभाव से प्रभावित होने का आरोप भी लगाया। Gen-Z को लेकर बाहरी फंडिंग के दावों पर भी धर्मपाल सिंह ने सहमति जताई और कहा कि युवा पीढ़ी को सही दिशा देना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।कार्यक्रम में पशुपालन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर Embryo Transfer Technology के जरिए बेहतर नस्ल के पशुओं को तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पशुओं की नस्ल सुधारने के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाना है। धर्मपाल सिंह ने देसी गायों के संरक्षण और नस्ल सुधार पर जोर देते हुए कहा कि इससे पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने बेल कोल्हू के मालिक घनश्याम खंडेलवाल की पहल की सराहना की। सम्मेलन में ब्राजील और तंजानिया समेत विदेशों से आए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
राजस्थान: शाहपुरा नगर पालिका में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत, 22 वार्डों में की जीत हासिल
राजस्थान: हिंदी के सार्थक स्वरूप और संस्कार को बचाकर ही भाषा का होगा विस्तार
उत्तर प्रदेश: राधा नाम की गूंज से राधामय हुआ श्री हरि मंदिर प्रांगण, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश: बरेली में पेंशन कार्ड के नाम पर हुई साइबर ठगी, फाइल खोलते ही खाते से उड़ गए 9.98 लाख
