Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गलत UPI ट्रांजैक्शन से भेजे गए ₹15 हजार साइबर सेल ने लौटाए, पीड़ित ने जताया आभार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 06/07/2026 05:43:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 06/07/2026 05:43:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर थाना कोतवाली देहात की साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए गलत UPI ट्रांजैक्शन के कारण दूसरे खाते में चली गई ₹15,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर थाना कोतवाली देहात की साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए गलत UPI ट्रांजैक्शन के कारण दूसरे खाते में चली गई ₹15,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई। पुलिस के अनुसार, ग्राम चन्दईपुर निवासी फिरोज अंसारी ने 10 अप्रैल 2026 को NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन भुगतान के दौरान भूलवश ₹15,000 की राशि गलत UPI आईडी पर ट्रांसफर हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित बैंक एवं संबंधित पक्ष से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

धनराशि वापस मिलने पर फिरोज अंसारी ने थाना पहुंचकर मिर्जापुर पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया तथा उनके कार्य की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस ने उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन भुगतान के समय UPI आईडी और प्राप्तकर्ता का नाम सावधानीपूर्वक जांचने की सलाह दी। साथ ही आमजन से भी किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल NCRP पोर्टल या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा एवं महिला आरक्षी प्रियंका सिंह की सक्रिय भूमिका रही।यह खबर साइबर जागरूकता का संदेश भी देती है और पुलिस की त्वरित कार्रवाई को प्रमुखता से प्रस्तुत करती है।