Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील का डीएम ने औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर कड़ा निर्देश दिए 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Raju(UP) , Date: 05/02/2026 05:54:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 05/02/2026 05:54:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को मीरगंज तहसील का औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को मीरगंज तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और तहसीलदार न्यायालय के अभिलेखों की गहन जांच की। जिलाधिकारी ने पत्रावलियों के रखरखाव और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिएडीएम ने मीरगंज तहसील का औचक निरीक्षण किया:बोले- कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जनसुनवाई में न बरते लापरवाही जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को मीरगंज तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और तहसीलदार न्यायालय के अभिलेखों की गहन जांच की। जिलाधिकारी ने पत्रावलियों के रखरखाव और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग पर संतोष व्यक्त किया।

 

उन्होंने बताया कि विकास कार्यों और राजस्व वसूली में बरेली जनपद पूरे उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण (आईजीआरएस) में जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अधिकारियों की सक्रियता और टीम भावना को दिया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और तहसील स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से दो घंटे जनसुनवाई करें। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि तहसील स्तर की समस्याएं जिला मुख्यालय तक पहुंचती हैं, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

 

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने शासन की जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि भू-माफिया या अराजक तत्व, जो भी कानून हाथ में लेने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोर्ट रूम और राजस्व अभिलेखों की जांच की तथा पुराने मामलों के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आलोक कुमार, आशीष कुमार सिंह, अरविंद कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।