-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में 06 जुलाई 2026 को जनपद मिर्जापुर की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में 06 जुलाई 2026 को जनपद मिर्जापुर की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने की। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, विद्युत, पेयजल, सड़क तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
