-
☰
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में डॉ. धर्म रक्षित महास्थविर का 103वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामनगर धानेपुर में पंचसील शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान में सम्यक परिवर्तन संघ द्वारा डाॅ.धर्म रक्षित महास्थविर के 103वें जन्मोत्सव पर एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर मास संगठन के राष्ट्रीय संगठक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामनगर धानेपुर में पंचसील शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान में सम्यक परिवर्तन संघ द्वारा डाॅ.धर्म रक्षित महास्थविर के 103वें जन्मोत्सव पर एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर मास संगठन के राष्ट्रीय संगठक ए.के.नन्द ने कहा कि डाॅ.धर्म रक्षित महास्थविर बौद्ध दर्शन के अद्वितीय मनीषी थे और उन्होंने पालि साहित्य और बुद्ध धम्म के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एमवीएफ के नेशनल डिप्टी कमाण्डेंट आरएल राक्षस ने कहा कि पूज्य भिक्खु जी के द्वारा पालि साहित्य और धम्म लिपि के लिए किये गए कार्यो और योगदान को लोकप्रिय बनाने के लिए पालि सोसायटी ऑफ इंडिया के माध्यम से उनको जीवंत बना दिया गया। विद्यालय प्रबंधक शिव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि डाॅ.धर्म रक्षित महास्थविर का जन्म कुशीनगर के हतवा नामक छोटे से ग्राम के एक किसान परिवार में हुआ था।
बौद्ध धर्म की पालि धम्म लिपि में उल्लेख किया गया है कि "न हि वेरेन वेरानि,सम्मनतीघ कुदाचनं।अवेरेन च सम्मन्ति,एस धम्मो सनन्तनो।।" अर्थात "वैर से वैर शांत नहीं होता है,अवैर से वैर शांत होता है।यही संसार का नियम है,यही सनातन धर्म है।" इस अवसर पर डाॅ.श्याम लाल, राजबहादुर, भवानीफेर, दिनेश कुमार और अन्य कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राम कुमार नन्द, अलख राम मौर्य, काशीराम मौर्य, गौरव कुमार नन्द, आनंद सेन, बालकराम भारती, अमरनाथ मौर्य, दयाराम मौर्य, अमरजीत, चिन्ताराम मौर्य, राम पाल, सीताराम भारती, पवन कुमार, शिवा कुमार, मुकेश भाष्कर, संतोष कुमार, गुरसहाय, त्रिलोकी, घनश्याम, अमरिका प्रसाद, अजय कुमार, शिवम, जितेन्द्र कुमार, सियाराम, लल्लन प्रसाद, रोहित मौर्य, भवानीफेर, दिनेश कुमार, रवि कुमार, राम बहादुर, हीरालाल, हरिप्रसाद वर्मा, आरती, रचना सैनी, रीना देवी, मीना कुमारी, मंजू देवी आदि अनेक कार्यकर्तागणों ने सहभाग किया।
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति टीम की सफलता, गुमशुदा युवती सकुशल बरामद
उत्तर प्रदेश: गौ रक्षा मामलों को लेकर 2 अप्रैल को डीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश: बिजली की चिंगारी से 100 बीघा फसल जली, किसानों ने मांगा मुआवजा
उत्तर प्रदेश: सोनौली फाटक के पास खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस की कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब और वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार